31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओबीसी बाहुल्य बिल्हा विस क्षेत्र में जाति समीकरण को साधने की कोशिश

CG Election 2023: जिले की बिल्हा विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है।

2 min read
Google source verification
Attempt to solve caste equation in OBC dominated Bilha Vis area

ओबीसी बाहुल्य बिल्हा विस क्षेत्र में जाति समीकरण को साधने की कोशिश

बिलासपुर। Chhattisgarh Election 2023: जिले की बिल्हा विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है। बिल्हा बिधानसभा में भाजपा के धरमलाल कौशिक यहां से विधायक हैं, लेकिन बीते 20 साल से इस सीट पर किसी का कब्जा लंबे समय तक नहीं रहा है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा इस सीट से चुनाव जीत कर अपना कब्जा करती है। यहां किसी की सीट फिक्स नहीं रह गई है। हर बार यहां की जनता प्रत्याशी बदल देती है और अलग-अलग प्रत्याशियों को वोट करती है। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसका नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है।

इधर आप भी लगातार पार्टी की मजबूती के लिए जोरों से तैयारी कर चुनाव जीतने का दावा कर रही है। बीते वर्ष आप के प्रत्याशी जसबीर सिंह यहां से चुनावी मैदान में उतरे थे, जिन्हें 2.2 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार फिर इन्हें ही मैदान में उतारा गया है। वहीं जोगी कांग्रेस ने भी अभी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। बता दें कि बिलासपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के साथ मुंगेली जिले का पथरिया व सरगांव ब्लॉक का इलाका भी इसी विधानसभा का हिस्सा है।

यह भी पढ़े: धर्म जागरण ने निकाली 151 मीटर की चुनर यात्रा

ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र, वहीं सामाजिक समीकरण पर भी जोर

बिल्हा विधानसभा में कुल 2 लाख 1 हजार 830 मतदाता हैं। इनमें से 1 लाख 1 हजार 409 पुरुष और 1 लाक 421 महिला मतदाता हैं। इस सीट में एससी और आदिवासी समाज के लोग बड़ी में है। वहीं इसे खास तौर पर ओबीसी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र माना जाता है, जिसमें कुर्मी, साहू, लोधी और यादव शामिल हैं। वहीं इस ब्राह्मण और ठाकुर भी इस सीट में प्रभाव रखते हैं। इसलिए सामाजिक दृष्टि से भी इन्हें साधने की कोशिश प्रत्याशी लगातार कर रहे हैं।

ये जीते

1962 से 1985 तक कांग्रेस के चित्रकांत जायसवाल जीते
1990 जनता दल अशोक राव
1993 कांग्रेस अशोक राव
1998 बीजेपी धरमलाल कौशिक
2003 कांग्रेस सियाराम कौशिक
2008 भाजपा धरमलाल कौशिक
2013 कांग्रेस सियाराम कौशिक
2018 भाजपा धरमलाल कौशिक

यह भी पढ़े: सडक़ किनारे लगे अवैध बोर्ड, निगम अफसर मौन