पिछले कुछ समय में शहर में चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ी हैं, जहां युवक मामूली विवाद पर एक-दूसरे को चाकू से हमला कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं में घायलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई उतनी तेजी से नहीं हो रही। कई बार तो अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहरवासियों का कहना है कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग गिने-चुने जगह पर हो रही है। इसके चलते अपराधी बेखौफ है। पुलिस को रात में गश्ती बढ़ाकर तय प्वाइंट पर तैनाती करनी चाहिए।