31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Crime News: दो टुकड़ों में मिला नवजात बच्चे का शव, शरीर का आधा हिस्सा गायब, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: बिलासपुर में मानवता की सारी हदें पार करने और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। रिवर व्यू के फुटपाथ में एक नवजात शिशु का आधा कटा शव मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Jan 2025, 1:21 PM IST

Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल मेडिकल कॉलेज सिम्स के बाजू वाली सड़क किनारे नवजात शिशु का आधा कटा शव मिला है। रिवर व्यू रोड के फुटपाथ पर सोमवार की सुबह नवजात के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (पीएम) कराया है। पुलिस को आशंका है कि नवजात को किसी ने नदी के किनारे दफनाया था, जिसे कुत्तों ने खोदकर बाहर ला दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जिससे पता लगाया जा सके। जानकारी के अनुसार अभी पुलिस का शव का एक ही टुकड़ा मिला है। शव कमर के नीचे का हिस्सा बरामद नहीं किया गया है। पुलिस शव के दूसरे हिस्से को भी खोज रही है।

यह भी पढ़े: लिव-इन पार्टनर ने महिला को चाकुओं से गोदा, शरीर पर किए कई वार… वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

सुबह से रहती है भीड़

अरपा रिवर व्यू पर सुबह से ही लोगों का आना जाना लगा रहता है। नवजात बच्चे का शव दो टुकड़ों में मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह यहां ऐसा कुछ नहीं था। दोपहर के बाद ही कुत्ते शव लेकर यहां आए होंगे। रिवर व्यू के किनारे शव के टुकड़े मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई।