31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवता शर्मसार! पॉलीथिन में भरकर नवजात को कचरे में फेंका, इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप

Crime News: धमतरी में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां झाड़ियों के अंदर एक नवजात बच्ची का शव मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 10 Nov 2024, 9:32 AM IST

Crime News,Patrika news, dhamtari news, cg news

Crime News: धमतरी शहर के दानीटोला वार्ड में शनिवार को देर शाम 7 बजे झाड़ियों के बीच लहू से लथपथ नवजात शिशु का शव मिलने से वार्डवासियाें में हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के महिमा सागर वार्ड में जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।

वार्डवासी जितेंद्र साहू ने बताया कि उसका ऑटो पार्ट्स का दुकान है। यहां कार्यरत कर्मचारी खाना खाने के लिए घर गया था। लौटते समय अचानक नवजात शिशु के शव पर उसकी नजर पड़ी। उसने तत्काल ऑटो सेंटर मालिक को सूचना दी। उन्होंने तत्काल फोन कर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

इधर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि नवजात शिशु के शव को बरामद कर लिया गया। पंचनामा पश्चात मार्गकायम कर पीएम के लिए मरचुरी में शिप्ट किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस नवजात शिशु का शव कहां से आया? किसने फेंका है सहित विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर ही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े: कुख्यात बदमाश अमित जोश मुठभेड़ में ढेर, SP बोले - भागते हुए पुलिस पर चलाई गोलियां फिर... जानिए एनकाउंटर की पूरी कहानी

कई तरह के उठ रहे हैं सवाल

नवजात शिशु के मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नवजात शिशु को लगभग दो बजे के आसपास फेंका गया होगा, क्योंकि जिस वक्त लोगों ने देखा उस वक्त पॉलिथीन और बच्ची के शरीर में खून लगा हुआ था। कई लोग इसे अवैध संबंध से जोड़कर देख रहे हैं.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी ने घर में बेटी होने की सजा नवजात को दी है।