पेट में गोली लगने से सन्नी नीचे गिरा तो साथ में गए चंकी व आशिष जान बचाकर जंगल के अंदर भागने लगे। चंकी व आशीष के भागने पर आरोपी भी बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद दोनों लौटे और किसी तरह से सन्नी को लेकर गाड़ी से जय स्तंभ चौक के पास पहुंचे, इस दौरान चौक में पुलिस व 112 की टीम मिल गई। युवकों ने एयर पिस्टल से हमले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम घायल को लेकर कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची व उपचार कराया। सन्नी की हालत को देखते हए चिकित्सकों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया। कोटा पुलिस मामले में अज्ञात हमलावर की तलाश करने का प्रयास कर रही है। घटना किन कारणों से हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है।