6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पेट में हुआ था असहनीय दर्द.. अधीक्षिका निलंबित

Bijapur Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से हैरान करने वाली बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां गंगालूर में संचालित आवासीय विद्यालय पोर्टा केबिन में नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Mar 2024, 2:38 PM IST

minor_girl_become_mother_in_bijapur.jpg

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से हैरान करने वाली बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां गंगालूर में संचालित आवासीय विद्यालय पोर्टा केबिन में नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम जांच के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पोर्टा केबिन से आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना में 4 साल बच्ची की मौत हो गई थी। वहीं अब नाबालिग छात्रा के द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। वहीं इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैंं।

यह भी पढ़े: कलेक्टर और SP की CM विष्णु ने ली क्लास, कहा- काम ऐसा हो कि किसानों को न लगाने पड़े दफ्तरों के चक्कर

Minor Girl Becomes Mother : मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के पेट में अचानक असहनीय दर्द हुआ। इसकी जानकरी वहां मौजूद अन्य बच्चों ने स्टाफ को दी। इलाज के लिए उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने लड़की का प्रसव कराया।

फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। अब सवाल यह है कि जब लड़की गर्भवती थी तो कैसे किसी को पता नहीं चला। अब प्रवस के बाद मामला सामने आया है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें कई अधिकारी और कर्मचारी मिले हुए हैं वहीं मामले को दबाने की भी कोशिश की गई। वहीं इस घटना के बाद से जिले भर में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे है। डीईओ (Breking News) B.R. बघेल ने कहा कि जानकारी मिली है,और वस्तुस्थिति जानने गंगालूर जा रहे हैं। हालांकि छात्रा गर्भवती कैसे हुई? मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने अधीक्षिका अंशु मिंज पर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया है।

यह भी पढ़े: Murder Mystery: होटल में जिस युवती की मिली लाश उसके परिजनों ने क्यों कहा- नहीं आएंगे