जयरामनगर निवासी सविता साहू व अन्य ने यूएसए में रह रहे आकाश कौशिक के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए लेने की शिकायत करते हुए थाने में अपराध दर्ज कराया है। आकाश कौशिक की बड़ी बहन के खिलाफ भी नौकरी के नाम पर नकद लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की गई। जांच पड़ताल के बीच ही सड़क दुर्घटना में आरोपी की दीदी का 2017 में निधन हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने यूएसए में रहकर नौकरी कर रहे आकाश कौशिक व उसकी बहन को फर्जीवाड़ा में शामिल करते हुए पुलिस में दोबारा शिकायत दर्ज कराई।