समय सीमा बीतने के बाद भी दस्तावेज न मिलने पर पेखन लाल ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। कोर्ट ने एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार अतुल वैष्णव, तहसीलदार मुकेश देवांगन को अवमानना नोटिस जारी किया। जवाब में अधिकारियों ने दस्तावेज संबंध रिकार्ड सौंपने के लिए समय की मांग की। इसके बाद अधिकारियों ने कोर्ट में जवाब प्रस्तुत किया कि तहसील ऑफिस से पूरे रिकार्ड गायब है।