
Lockdown in Raipur: 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब रात में 11 बजे से सुबह 4 बजे तक खुलेंगी थोक दुकानें और मंडियां
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur Lockdown Extended) में कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन एक बार फिर 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने Lockdown बढ़ाए जाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। 15 मई को आधी रात से नया आदेश प्रभावशाली होगा। जिला प्रशासन ने स्वीकार किया कि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मृत्यु दर चिंताजनक है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लॉकडाउन की अवधि शुक्रवार को एक माह पूरी हो गई। जिला प्रशासन ने संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चार बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने पर पिछले माह 14 तारीख को संपूर्ण जिले में लॉकडाउन की घोषणा की थी।
इसके बाद इसे अलग-अलग तारीखों में इसकी अवधि बढ़ाई गई। हालांकि इस अवधि में कुछ न कुछ क्षेत्रों में जनसामान्य को कुछ रियायतें दी गई। 14 मई को लॉकडाउन की अवधि एक माह पूरी हो गई। प्रशासनिक हल्को में चर्चा है कि कुछ क्षेत्रों में रियायत देने के साथ ही लॉकडाउन को और बढ़ाने की मंशा में है।
जानिए क्या खुले क्या बंद
- बाजार, माल नहीं खुलेंगे।
- दूध, डेयरियां खोलने की अवधि दो घंटे यानि सुबह 11 बजे तक बढ़ाई गई है।
- अत्यावश्यक सेवाओं, मेडिकल दुकानें, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप खुलेंगे।
- सरकारी विभागों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे पर आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
- थोक मंडियों में सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग सुबह 4 बजे से 10 बजे तक। पूर्व में यह समय रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक था।
- विवाह, अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 लोग शामिल हो सकेंगे।
Published on:
14 May 2021 05:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
