परिजनों का कहना है कि छात्रा अपना ज्यादा समय मोबाइल पर ही बिताती थी, इसको लेकर परिजनों ने उसे पहले भी टोका था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला तो उन्होंने उसे फंदे से उतारा और अपोलो अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सरकंडा पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों से पूछताछ की गई है। प्राथमिक जांच में मोबाइल चलाने से रोकने की बात सामने आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।