11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल के स्वामी सूर्य देव, होंगे सकारात्मक परिवर्तन

होलिका दहन, महावीर जयंती, रथ यात्रा, विश्वकर्मा जयंती, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, राम नवमी जैसे त्योहार रविवार को ही मनाए जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kajal Kiran Kashyap

•

Updated: 27 Dec 2016, 5:13 PM IST

aaj ka rashifal daily horoscope kundali

aaj ka rashifal daily horoscope kundali

बिलासपुर. वर्ष 2017 कई सकारात्मक व सुधारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 2017 में वर्ष भर सूर्य देव का प्रभाव देखने को मिलेगा। वर्ष की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। 1 जनवरी को उत्तरा साड़ा नक्षत्र में नववर्ष की शुरुआत होगी। इस तरह से दिन, नक्षत्र व मूलांक की दृष्टि से वर्ष 2017 के स्वामी सूर्य देव होंगे। सूर्य देव के कारण वर्ष भर होने वाली घटनाएं सकारात्मक होंगी। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि वर्ष की शुरुआत रविवार से हो रही है।

रविवार के अधिपति सूर्य देव हैं। उत्तरा साड़ा नक्षत्र के स्वामी भी सूर्य देव हैं। इसके साथ ही वर्ष 2017 का कुल मूलांक 1 है। मूलांक 1 के स्वामी भी सूर्य देव ही हैं। इसलिए वर्ष 2017 पूरी तरह से सूर्य देव से प्रभावित होगा। साल के पहले माह जनवरी माह से लेकर दिसंबर तक सबसे अधिक 54 दिन रविवार के होंगे। साथ ही साथ वर्ष भर के कई बड़े त्योहार होलिका दहन, महावीर जयंती, रथ यात्रा, विश्वकर्मा जयंती, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, राम नवमी जैसे त्योहार रविवार को ही मनाए जाएंगे।


ग्रह बदलेंगे अपना स्थान : ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस वर्ष सभी ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। सामान्य वर्षों में सूर्य देव, चंद्र देव, मंगल देव, बुध देव व शुक्र देव तो अपना स्थान बदलते रहते है। लेकिन इस साल बृहस्पति देव, शनिदेव व राहू-केतु भी अपना स्थान परिवर्तित करेंगे। सिंतबर में बृहस्पति कन्या राशि को छोड़कर तुलाराशि में प्रवेश करेंगे। नवंबर माह में शनिदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अगस्त में राहु ग्रह सिंह राशि में व केतु मकर राशि में प्रवेश करेगा।


राशियों पर प्रभाव : मेष- शत्रुओं, रोगों एवं आर्थिक क्षेत्र से संबंधित सावधानी बरतने की जरूरत है। वृषभ- संतान पक्ष विषयक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मिथुन- सम्पत्ति, कॅरियर, सर्विस एवं व्यापार से लाभ होने के योग। कर्क- पराक्रम में वृद्धि होगी एवं भाग्यजनित सफलताएं प्राप्त होगी। सिंह- धन लाभ होगा परंतु मानसिक चिंताओं से बचने का प्रयास करना होगा। कन्या- विवाह, प्रेम एवं दाम्पत्य जीवन विषयक शुभ समाचार की प्राप्ति के योग। तुला- अगस्त 2017 के उपरांत समस्त समस्याओं का समाधान होगा। वृश्चिक- संतान पक्ष से संबंधित एवं आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। धनु- सर्विस व्यापार एवं कॅरियर में सफलताएं प्राप्त होंगी। मकर- पुरानी समस्याओं का अंत होगा और भाग्यजनित सफलताएं प्राप्त होने के योग। कुंभ- अगस्त 2017 के उपरांत अच्छे समय की शुरुआत होगी। मीन- विवाह एवं वैवाहिक जीवन संबंधित शुभ समाचार मिलने के योग। नई दोस्ती व मित्रता से लाभ होगा।