3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: बिलासपुर में फिर गुंडागर्दी! युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मी को पिस्टल दिखाकर धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात

CG Crime News: इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पहले पेट्रोल भरवाने के नाम पर दो युवकों ने सरकंडा स्थित आरके पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद किया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime News

CG Crime News

CG Crime News: बिलासपुर सरकंडा के अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप में कर्मचारियों से विवाद के दौरान युवक ने अपने पास रखे पिस्टल को निकालकर धमकाया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। इसके कारण घातक हथियार के साथ युवक शहर में बेखौफ घूम रहे हैं।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: राइस मिल में जा घुसा तेज रफ्तार हाइवा, हादसे में कंडक्टर की मौत, नाबालिग ड्राइवर घायल

इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पहले पेट्रोल भरवाने के नाम पर दो युवकों ने सरकंडा स्थित आरके पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद किया। इस दौरान एक युवक पत्थर उठाकर पंप के कर्मचारियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। उसका साथी कर्मचारियों से हुज्जतबाजी कर रहा था। इसी बीच युवक ने अपने हाथ में रखे पत्थर को फेंककर शर्ट के नीचे छुपाकर रखे पिस्टल को निकालकर कर्मचारियों को धमकाया।

Bilaspur Crime News: कुछ ही देर बाद युवक ने पिस्टल फिर से शर्ट के नीचे छुपा लिया। विवाद की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो दिन पहले हुए इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी ही नहीं है। इसके कारण घातक हथियारों से लैस युवक शहर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Suicide News: बेटे की इस जिद ने ले ली मां की जान, जहर पीकर की खुदकुशी…परिवार में छाया मातम

Story Loader