2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Health Alert: डायरिया का कहर! 2 दिन में दर्जनभर लोगों की बिगड़ी तबियत, पहुंचे अस्पताल…हड़कंप

CG Health Alert: गांव में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। पिछले दो दिन में दर्जनों मरीज मिल चुके है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 May 2024, 7:38 AM IST

CG Health Alert

CG Health Alert: बिलासपुर मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम खैरा में डायरिया फैलने से दर्जन भर से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पतालों के साथ विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। इधर बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अमला जुट गया है। गांव में एक ओर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का अमला डोर टु डोर लोगों की जांच कर रहा है।

गर्मी के मौसम में पिछले साल की तरह एक बार फिर से डायरिया का प्रकोप है। पिछले दो दिन में दर्जनों मरीज मिल चुके हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में डायरिया का कहर! 70 से अधिक ग्रामीणों की बिगड़ी तबियत, अब तक इतनों की मौत

गांव में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। यही वजह है कि सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लेकर वहां स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा घर-घर जाकर भी संदिग्ध मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें दवाएं देने कहा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य न सिर्फ गांव, बल्कि इससे लगे अन्य गांवों में भी जाकर लोगों के घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की गई। इस दौरान उल्टी-दस्त से पीड़ित 10 से ज्यादा मरीज मिले। जिन्हें दवाएं देने के साथ ही इस बीमारी से बचने भी जागरूक किया गया।

CG Health Alert: पाइप लाइन फूटी, नालियों का पानी घरों में

मस्तूरी बीएमएओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यहां डायरिया फैलने का मुय कारण दूषित पेयजल पाया गया है। दरअसल गांव मं जगह-जगह पेयजल सप्लाई वाली पाइप लाइनें फूटी हुई हैं। इनमें से नालियों का पानी घरों तक पहुंचने व उसे पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा गर्मी भी एक कारण है। बहरहाल जन विभाग को पाइप लाइने दुरुस्त करने कहा गया है।

इस बीमारी से ऐसे बचें

> पानी उबाल व छान कर पीएं
> घर व आसपास साफ-सफाई रखें
> ताजा व हल्का भोजन करें
> बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

यह भी पढ़े: Bemetara factory Blast: बारूद फैक्ट्री में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, लिक्विड एक्सप्लोसिव से भरी टंकी हुई लीक, इसलिए हुआ धमाका