सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल ने बताया कि, प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के कुछ होटल और बार में मध्यप्रदेश की शराब खपाई जा रही है, जिस पर उन्होंने ऐसे होटल और बार पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इस बीच मंगलवार को जानकारी मिली कि हाईकोर्ट रोड स्थित होटल प्रेटिशियन में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है।