सहायक आबकारी अधिकारी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि क्षेत्र के ढाबों में अन्य जिलों से शराब खपाते थे। आबकारी विभाग ने शराब खपता किस ठिकाने पर था, नकली रेपर प्रिंट कौन करता है, इसमें स्थानीय कितने लोग शामिल हैं इस पर अब तक कोई बयान जारी नही किया है। शराब बनाने की प्रशिक्षण इन्हे मिला कहां से, रा मटेरियल उपलब्ध कौन करता था, इन लोगो ने कितने लोगो को रोजगार दे रखा था, इनके कारोबार की पोल खुली कैसे जांच एवं शोध योग्य है।