CG News: दरअसल, दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही जुआरी सक्रिय हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि, बिलासपुर जिले में जुआ खेलने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग आते हैं। वहीं, जुआ खिलाने वाले जुआरियों द्वारा लगातार लोकेशन बदला जा रहा हैं। रलिया के साथ ही जयरामनगर, खैरा, रिसदा सहित आसपास के इलाकों में जुआरी सक्रिय रहते हैं। वीडियो मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रलिया में मरघट के पास का बताया जा रहा है। यहां सुबह से लेकर रात तक जुए का फड़ चलता है।