5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: CM के काफिले के सामने कूदी महिला, बोली- मेरा रेप हुआ.. मिल रही धमकियां

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपने मासूम बच्चे के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेप पीड़िता महिला न्याय नहीं मिलने पर कुछ ऐसा काम किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल पीड़ित महिला अपनी मासूम बच्ची को लेकर मुख्यमंत्री साय के काफिले के सामने कूद गई।

इस दौरान महिला की चीख पुकार देख लोग हतप्रद रह गए। पुलिसकर्मियों ने महिला का काबू किया। कहा कि रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बना रहा है। इसके लिए उसे धमका भी दे रहा है।

CG News: जानें पूरा मामला

यह पूरा मामला शनिवार का है। सीएम विष्णुदेव साय एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। इस दौरान एक रेप पीड़िता महिला काफिले के सामने बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी। महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, चाचा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बोली- मेरा रेप हुआ है और बच्चे के साथ अश्लील हरकत..

पीड़ित महिला बताया कि आरोपी किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल ने उसे घर में घुसकर पीटा है। वहीं जेल से छूटने के बाद भी उसकी गंदी हरकत कम नहीं हुई और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जब पुलिस से​ शिकायत की तो तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

पुलिस बोली- महिला की शिकायत पर चल रही जांच

पुलिस अफसरों ने बताया कि, आरोपी किशन पटेल के खिलाफ अब तक 3 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पहले से चल रहे रेप के मामले में वो जेल में था। इसके बाद वो पैरोल में हाल ही में जेल से बाहर आया है। महिला की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई हैं, जिसकी जांच जारी है।