8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Police Bharti: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में 5 वर्ष छूट का ऐलान

CG Police Bharti: छत्तीसगढ़ सरकार ने अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का फैसला लिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2024, 10:30 AM IST

CG Police Bharti 2024

CG Police Bharti: पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को अब आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। इसका लाभ ओवरएज हो चुके छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की निर्देश पर गृह विभाग द्वारा किया गया है।

CG Police Bharti: अभ्यर्थियों को मिलेगी आयु सीमा में 5 साल की छूट

यह छूट सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष (सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी) का शिथिलीकरण करते हुए निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित

विशेष परिस्थितियों में शासन द्वारा आयु सीमा निर्धारित की जाएगी। बता दें कि पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। (CG Police Bharti) सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 28 साल निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में निकली ASI की बंपर भर्ती, इतने पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी। साथ ही शासकीय नियम के अनुसार ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर को 5 साल, अजा और अजजा वर्ग के लिए 5 साल और महिलाओं को 10 साल तक की छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

CG Police Bharti: पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से आयु सीमा में राज्य सरकार से छूट देने की मांग कर रहे थे। सीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए अभ्यर्थियों को दिए आश्वासन को पूरा करने का वादा दिया था। छूट मिलने से छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को आयु सीमा का लाभ मिलेगा। साथ ही आगामी नई भर्ती में अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।