4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: उमसभरी गर्मी से मिलेगी राहत, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर धूप-छांव का मौसम रहा और रात में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
rain alert

IMD rain alert(PC: IANS)

CG Weather Update: पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को दिनभर धूप-छांव का मौसम रहा और रात में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण हवा में नमी बढ़ी और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, हालांकि 1 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 01 सितंबर यानी आज प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में जमकर बारिश होगी। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में बादल छाए रहने के साथ दिन भर बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इतना रहा तापमान

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप और उमस ने लोगों को घरों में पंखे और कूलर के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया। रात में भी तापमान में खास गिरावट नहीं आई, जिससे नींद में खलल पड़ी। अगले तीन दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं।