जनता यह जान चुकी है। यही वजह है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाई, इस बार 75 पार होगा। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की सभा में तखतपुर प्रत्याशी रश्मि सिंह, आशीष सिंह, जितेंद्र पांडेय, संतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे। इसी तरह सेंदरी व चांटीडीह में बेलतरा प्रत्याशी विजय केशरवानी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, प्रवक्ता ऋषि पांडेय सहित अन्य शामिल थे।