जनसभा में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रहे हैं। आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिए जा रहे हैं। ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या बनाता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अडानी कितनी नौकरियां पैदा करता है?