16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ प्रथम चरण का मतदान, 223 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद

CG First Phase voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 5 बजते ही खत्म हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Nov 2023, 5:30 PM IST

CG First Phase voting: First phase voting ends in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ प्रथम चरण का मतदान

रायपुर। CG First Phase voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 5 बजते ही खत्म हो गया। पहले चरण में बस्तर 12 और दुर्ग संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई। इनमें से अति नक्सल प्रभावित 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत पर अपडेट दिया। जिसके मुताबिक 71.11 प्रतिशत है। यह आंकड़े कल तक और बढ़ सकते है। बता दें कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में 223 उम्मीदवारों मैदान में हैं। इनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, मंत्री कवासी लखमा, दीपक बैज, मोहन मरकाम समेत अन्य दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: एक और नेता कांग्रेस में हुए शामिल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता

20 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत

यह खत्म हुआ मतदान
भानुप्रतापपुर 79.10 %
केशकाल 74.49 %
कांकेर 76.13 %
दंतोवड़ा 67.71 %
बीजापुर 40.98 %
कोंटा 50.12 %
मोहला मानपुर 76.00 %
अंतागढ़ 70.72 %
कोंडागांव 76.29 %
नारायणपुर 63.88 %

यह भी पढ़े: CG First Phase Voting : तीन बजे तक 59.19 फीसदी हुआ मतदान

यहा 5 बजे तक हुई वोटिंग

बस्तर 671.39 %
चित्रकोट 70.39 %
डोंगरगांव 76.80 %
डोंगरगढ़ 77.40 %
जगदलपुर 75.00 %
कवर्धा 72.89 %
खैरागढ़ 76.31 %
खुज्जी 72.01 %
राजनांदगांव 74.00 %
पंडरिया 71.06 %

यहां हुआ नक्सल हमला

छत्तीसगढ़ के कांकेर, सुकमा, नारायणपुर में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

यह भी पढ़े: लोकतंत्र का उत्साह...कहीं बुजुर्ग तो कहीं तीन पीढ़ी के सदस्यों ने डाला वोट, देखें महपर्व की झलकियां