रायपुर। CG First Phase Voting : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, मोहला-मानपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा सीट में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी और 3 बजे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने 3 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसमें कुल 59.19% मतदान हुआ। बता दें कि सबसे ज्यादा कोंडागांव में 69.03 फीसदी मतदान हुआ और सबसे कम मतदान बीजापुर में 30% हुआ है।