रायपुर। CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 44.55 फीसदी मतदान हो गया है। नक्सलगढ़ में वोटरों में उत्साह है। जिसके चलते यहां कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में अब 61.83 प्रतिशत मतदान हो चूका हैं। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर में 20.09 प्रतिशत हुआ है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक मतदाताओं का प्रतिशत 22.97 फीसदी रहा।