रायपुर। CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 22.97 फीसदी मतदान हो गया है। नक्सलगढ़ में वोटरों में उत्साह है। जिसके चलते यहां कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में अब 36.10 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक मतदाताओं का प्रतिशत 9.93 फीसदी रहा।