कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र की गारंटी नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की गारंटी है। पीएम मोदी के पुराने वादे को लेकर कहा, नरेंद्र मोदी भी भारत के सबसे बड़े लबरा नेता हैं। जिन्होंने 15 लाख देने की बात कही थी, जो अब तक किसी को नहीं मिला। इसके चलते ही cm बघेल की मौजूदगी में मनीष त्रिपाठी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।