जानकारी के मुताबिक, कुकर-मिक्सी स्टोव रिपेरिंग का काम करता था। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी आरोपी के घर टिफिन पहुंचाने गई थी। यहां आरोपी ने लज्जा भंग करने की नीयत से छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पार्षद अजय पटेल को बुलाया। राजिम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।