12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: जांच के बहाने डॉक्टर ने महिला से की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, शिकायत के बाद भागा फिजिशियन

Crime News: जांजगीर चांपा जिले के गौरव पथ पर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर एक डॉक्टर पर महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
2 min read
Google source verification
Crime News: जांच के बहाने डॉक्टर ने महिला से की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, शिकायत के बाद भागा फिजिशियन

Crime News: जांजगीर चांपा जिले के गौरव पथ पर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पर एक डॉक्टर पर महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा को देखकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

चांपा टीआई जेपी गुप्ता के मुताबिक एक महिला रविवार की सुबह इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। उसका इलाज डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन असिस्टेंट सीनियर फिजीशियन के द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान डॉक्टर पर आरोप लगे कि उक्त डॉक्टर के द्वारा मरीज के साथ गलत हरकत करने लगा। इसके चलते मरीज भड़क गई। उसने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

भाग निकले डॉक्टर

इधर हंगामा को देखते हुए डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग निकला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में उपस्थित लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने अड़ गए। आखिरकार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े: CG Crime News: सनकी देवर की करतूत! भाभी को जान से मारने चाकू लेकर दौड़ाया, फिर हुआ कुछ ऐसा कि रह गए सब हैरान!

घटना के बाद तनाव की स्थिति

इस घटना के बाद चांपा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। डॉक्टर की इस करतूत से चिकित्सा पेशे की छवि को भी धक्का लगा है। निजी अस्पताल प्रबंधन को भी इस घटना का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस मामले हमने श्री कृष्णा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर लक्ष्मीकांत सोनी से फोन के माध्यम से जानकारी लेनी चाही, जिसके लिए 3 बार फोन लगाया गया मगर उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग