11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिगों को दिखाती थी महंगे सपने, फिर लगा देती थी नशे की सौदागिरी में, आरोपी महिला गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिगों को महंगे शौक पूरा करने के सपने दिखा कर नशे की दुनिया में धकेलने वाली सौदागर महिला को पुलिस ने सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।

3 min read
Google source verification
 नशे की सौदागर महिला गिरफ्तार

File Photo

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिगों को महंगे शौक पूरा करने के सपने दिखा कर नशे की दुनिया में धकेलने वाली सौदागर महिला को पुलिस ने सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पुलिस पुलिस से बचने के नाबालिगों से नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाइयों को बिकवाया करती थीं। महिला पूर्व में 7 बार पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। गिरफ्तार महिला व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार दवाइयों का नशा करने वालों को नशे का सामान बेचने वाली महिला सौदागर को सिविल लाइन पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम जोगनी कुर्रे पति छन्नू कुर्रे (42) निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा है। जोगनी कुर्रे के साथ पुलिस ने सहयोगी मनीषा टंडन पति धमेंद्र टंडन (22) निवासी जरहाभाठा मिनी बस्ती को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस को पता चला कि जोगनी कुर्रे और मनीषा टंडन नशीली दवा बेचने के लिए निकली हैं।

सिविल लाइन पुलिस ने दबिश देकर मनीषा टंडन के पास से काली पन्नी में सील पैक ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन 19 नग व एविल इंजेक्शन 10 नग कुल 29 नग इंजेक्शन बरामद किया। जोगनी कुर्रे पति छन्नू कुर्रे (42) निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा के पास से झोले में रखा 12 नग ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें: रामनवमी पर भंडारे में प्रसाद वितरण करते नजर आए PCC चीफ मोहन मरकाम, देखें Video

स्मृति वन शिव मंदिर के पास सरकंडा पुलिस को रात में एक संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैले के साथ दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। शंका होने पर बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को युवक के पास से 18 किलो सौ ग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार युवक ओडिशा का रहने वाला है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को रात गश्त के दौरान स्मृति वन शिवमंदिर के पास एक युवक पैदल थैले के साथ चलता दिखाई दिया । पुलिस ने युवक को रोक कर पूछताछ की तो युवक अपना नाम राजेश पिता जम्बेश्वर नाग (22) निवासी उपरफब्सी खरी थाना सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर ओडीशा होना बताया। राजश्री के थैले व पिट्ठू बैग में सामान को लेकर राजेश नाग पुलिस को गोल मोल जवाब देने लगा।

राजेश द्वारा बार बार गोल मोल जवाब देने पर पुलिस ने राजश्री थैले की तलाशी तो आरोपी ने थैले में कपड़े के नीचे गांजा छिपा कर रखा हुआ मिला। वहीं पिट्ठू बैग में पुलिस को गांजा मिला। आरोपी राजेश नाग से सरकंडा पुलिस ने 18 किलो सौ ग्राम गांजा बरामद थाने लाई। सरकंडा पुलिस आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

जोगनी कुर्रे पहले भी 7 बार व बेटा भी हो चुका है गिरफ्तार
नशीली दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुई जोगनी कुर्रे लम्बे समय से नशे का अवैध कारोबार करने में लगी हुई है। सिविल लाइन पुलिस पूर्व में 7 बार जोगनी कुर्रे को नशीली दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जोगनी का बेटा अक्षय कुर्रे भी कई बार नशीली दवा बेचते गिरफ्तार हो चुका है।

नाबालिगों से संचालित करवाती है कारोबार
पुलिस का कहना है कि दवाइओं के अवैध कारोबार में जोगनी तो लिप्त है ही साथ ही जोगनी पुलिस को चकमा देने के लिए बच्चो ंव किशोरों को रुपए का लालच देकर दवा बिकवाती है। पुलिस ने पूर्व में कुछ किशोरों को अभिरक्षा में लिया था, उसमें से कई लोगों ने जोगनी का नाम बयान में लिया था।

इस मामले को लेकर परिवेश तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कहा, मिनी बस्ती निवासी दो महिलाएं नशे का अवैध कारोबार कर रही थीं। दोनों महिलाओं को रंगे हाथ इंजेक्शन बेचते गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में पूर्व गिरफ्तार आरोपी को बेचने के लिए सिरप उपलब्ध कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग