5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते से गुजरते वक्त देखा सड़क किनारे पड़े थे घायल, फिर खून से लथपथ एक बोला, भाई ये मैं हूँ

Chhattisgarh road accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
रास्ते से गुजरते वक्त देखा तो दो लोग सड़क किनारे पड़े थे, घायलों को पास से देखा तो निकले उसी के रिश्तेदार

रास्ते से गुजरते वक्त देखा तो दो लोग सड़क किनारे पड़े थे, घायलों को पास से देखा तो निकले उसी के रिश्तेदार

बिलासपुर पत्रिका. मोहदा मोड़ के पास एक वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल से गुजर रहे करन खैरवार ने देखा की दो लोग घायल अवस्था में पड़े हैं। घायल हालत में लोगों को देख वह अचानक हड़बड़ा गया | (Chhattisgarh road accident) पास जाकर देखा तो घायलों में एक उसका भाई सीताराम खैरवार व दूसरा उसका रिश्तेदार भगत राम खैरवार थे। दोनों को हिलाडुला कर देखा तो पाया की भगतराम की सांसे चल रही थी, वहीं सीताराम पिता सहोरिक खैरवार की मौत हो चुकी थी। मृतक भोजपुरी के रहने वाले थे। हिर्री पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया जबकि मृतक सीताराम के शव को चीरघर में रखा गया है वहीं अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज जांच कर रही है।

READ MORE - इन मुस्लिम बच्चों ने बप्पा के लिए घर छोड़ा, पंडाल बनाई और रात भर बारिश में हाथ जोड़कर भीगते रहे