6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून की प्यासी हुईं सड़क, बिलासपुर में 2 की मौत, पसरा मातम

Road Accident In CG : जिले में लगातार दुर्घटनाओं से मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रतनपुर और सीपत थाना क्षेत्र से भी सड़क दुर्घटना में मौत के मामले सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification
खून की प्यासी हुईं सड़क, बिलासपुर में 2 की मौत, पसरा मातम

खून की प्यासी हुईं सड़क, बिलासपुर में 2 की मौत, पसरा मातम

बिलासपुर . जिले में लगातार दुर्घटनाओं से मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रतनपुर और सीपत थाना क्षेत्र से भी सड़क दुर्घटना में मौत के मामले सामने आए हैं। रतनपुर से सामने आए मामले में युवक अपने घर से अपनी स्कूटर से सब्जी बेचने निकला था वहीं सीपत से सामने आए मामले में महिला अपने भाई के साथ तीज मानने अपने मायके जा रही थी कि दुर्घटना का शिकार हो गई।

यह भी पढें : PM मोदी की सभा से पहले जोरदार बारिश, बचने के लिए लोगों ने बैनर-होर्डिंग्स का लिया सहारा

सांधीपारा रतनपुर निवासी मिलाप दास मानिकपुरी पिता स्व. सोना दास मानिकपुरी (65) ने रतनपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना कर उसके पुत्र की मृत्युकारित करने की एफआईआर दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि उसका सब्जी बेचने का व्यवसाय है। मंगलवार की दोपहर उसका मृतक पुत्र शत्रुहन दास मानिकपुरी (35) अपने स्कुटी में सब्जी भरकर ग्राम भरारी बाजार बेचने ले गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

यह भी पढें : शराबी पति पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने जिंदा जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, फैली सनसनी

जिसके बाद बुधवार की सुबह प्रार्थी को उनके वार्ड के पूर्व पार्षद अनिल यादव उनके घर पहुंच कर बताया कि उसके पुत्र शत्रुहन दास मानिकपुरी का ग्राम मदनपुर के पास एनएच -130 में किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने से उसकी मृत्यु हो गई है। जिस पर प्रार्थी थाने आकर पुलिस के साथ मरचुरी में जाकर देखा तो उनके पुत्र का शव मर्चुरी में रखा हुआ था। प्रार्थी की शिकायत पर तखतपुर थाना पुलिस, अज्ञात वाहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढें : छत्तीसगढ़ में जल प्रलय.. गरियाबंद में कई नदियां उफान पर, 12 से 15 गांवों से टूटा संपर्क, बचाव कार्य जारी

वहीं सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह चौक में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी में जा रहे भाई बहन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही पहियों के नीचे आने की वजह से बहन की मौत हो गई। सीपत थाने से मिली जानकारी के अनुसार सकरी बंधवापारा निवासी दिलहरण साहू अपनी स्कूटी में अपनी छोटी बहन शशि कुमारी साहू पति समयलाल साहू (45) के साथ सकरी से अपने पुराने घर ग्राम कुली जा रहे थे।

यह भी पढें : गरियाबंद में हादसा ! नेशनल हाइवे में 2 बसों की हुई जबरदस्त टक्कर, दर्जनों यात्री हुए घायल....मचा हड़कंप

जिस वक्त वे सीपत नवाडीह चौक पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी स्कूटी फिसलने से मृतका शशि कुमारी साहू ट्रेलर के पिछले चक्कों के नीचे चली गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई दिलहरण की रिपोर्ट पर ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और अग्रिम करवाई में जुट गई है।