1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबी पति पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने जिंदा जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, फैली सनसनी

Crime News : जिले में पत्नी ने अपने ही पति पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की है।
less than 1 minute read
Google source verification
शराबी पति पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने जिंदा जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, फैली सनसनी

शराबी पति पर पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने जिंदा जलाया, अस्पताल में चल रहा इलाज, फैली सनसनी

कोरबा।Crime News : जिले में पत्नी ने अपने ही पति पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के शराब पीने की लत से परेशान थी। इसी बात को लेकर उसने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें : बूढ़ातालाब में तैरती मिली कारोबारी की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

यह पूरा मामला कोतमा थाना क्षेत्र का है। एसईसीएल खदान में कार्यरत कॉलरी कर्मचारी अंगद प्रसाद चौधरी को शराब पीने की बुरी लत है। इस बात को लेकर कर्मचारी अंगद और उसकी पत्नी के बीच वाद-विवाद होता रहता था। अंगद ने अपनी पत्नी से 100 रुपए मांगा, इतने में आक्रोशित होकर कर पत्नी अपने शराबी पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें : कोरबा में गैंगरेप... नाबालिग के गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, आरोपियों को मिली कड़ी सजा

आग में झुलसे घायल पति को पत्नी इलाज के जिला अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान पति पत्नी से अपनी जान बचाने की मांग कर रहा है। कर्मचारी अंगद की हालत गंभीर है।