
कोरबा में गैंगरेप... नाबालिग के गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, आरोपियों को मिली कड़ी सजा
कोरबा। Gangrape In Korba : 15 साल की उम्र में एक नाबालिग लड़की तीन माह की गर्भवती है। लड़की ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत थाना में की है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस से की गई शिकायत में लड़की ने बताया कि सात मार्च, 2023 को जब वह घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने डरा धमका कर गैंगरेप किया। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने यह भी बताया है कि वह घटना के बाद बेहोश हो गई थी। डर से उसने किसी को जानकारी नहीं दी।
इस बीच गैंगरेप में शामिल एक युवक बार- बार लड़की से संबंध बनाता रहा। लड़की तीन माह की गर्भवती है। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने लड़की के आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस ने बताया है कि लड़की की शिकायत को झूठा बताया है।
एक बयान जारी कर बताया है कि लड़की के पिता और भाई को पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों ने एक साल से अधिक समय से जेल में थे। लड़की बदले की भावना से युवकों पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगा रही है। पहले भी लड़की ने थाना में शिकातय की गई थी।
Published on:
14 Sept 2023 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
