CG Liquor News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोनी क्षेत्र को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय सहित दर्जनभर स्कूल, कॉलेज और आईटीआई संचालित हैं। लेकिन इसी शैक्षणिक वातावरण के बीच आबकारी विभाग द्वारा एक निजी भवन में शराब दुकान संचालित करवाई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेज़ी से बढ़ रही है।