11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैशाख-जेठ में शादी के शुभदमुहूर्त पर गर्मी का असर, बुकिंग कम होने से बैंड बाजे वाले मायूस

वैशाख-जेठ में शादी-ब्याह के लिए शुभ मुहूर्त की कमी नहीं हैं लेकिन भीषण गर्मी के कारण लोग शादी के आयोजन करने से परहेज कर रहे हैं। यही कारण है कि शादी-ब्याह से जुड़े कारोबार करने वालों में उदासी छाई हुई है। बैंड पार्टी, लाइट, डेकोरेटर, मैरिज लॉन संचालक शुभ मुहूर्त की तिथियों के बावजूद शादी-ब्याह की बुकिंग की बाट जोह रहे हैं। सोना-चांदी के रेट भी हाई होने के कारण सराफा व्यवसाय पर भी असर है।

2 min read
Google source verification
The effect of heat on the auspicious time of marriage in Vaishakh-Jeth, band players disappointed due to less booking

The effect of heat on the auspicious time of marriage in Vaishakh-Jeth, band players disappointed due to less booking

ज्योतिषाचार्य पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि इस वर्ष मई और जून के महीने में शादी मांगलिक कार्यों का मुहूर्त बहुत अच्छा है। २७ जून तक बहुत से मांगलिक कार्यों का संयोग बना हुआ है। इसके बाद चौमासा समय आ जाता है. इस बार पुरुषोत्तम महीना भी है इसलिए देवशयनी एकादशी 29 जून को मनाई जाएगी। इस दिन से शादी-ब्याह बंद हो जाएंगे जो देवउठनी एकादशी 23 नवंबर से फिर से प्रारंभ होगा।

मई व जून में विवाह की शुभ तिथियां
महीने में महीने की बची तिथियों में 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 औ 30 मई की तारीख शादी-विवाह के लिए बहुत शुभ रहेगी। इसके साथ ही गृह प्रवेश के लिये शुभ मुहूर्त 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31 तारीख को है। साल के छठे महीने जून में भी शादी-विवाह के कार्य संपन्न करने के शुभ अवसर मिलेंगे। इस महीने की 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27 जून शादी विवाह के लिए बहुत ही शुभ तिथियां मानी जा रही हैं। जबकि गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 12 तारीख को है। वैशाख में १५ से 21 मई तक ४शुभ मुहूर्त, ज्येष्ठ में 22 मई से 21जून तक शादी के ११ मुहूर्त हैं।
वर्ष के आखिरी में भी शुभ मुहूर्त
इस वर्ष के आखिरी दो महीने नवंबर और दिसंबर में शादी के दर्जनभर शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर 2023- 23, 24, 27, 28, 29 शुभ मुहूर्त हैं जबकि दिसंबर2023- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15 में शुभ मुहूर्त हैं।उस समय शहर के प्रमुख होटल, वैक्वेट हॉल व सामुदायिक भवनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। उस समय बैंड पार्टियों के साथ मैरिज लॉन वाले व्यस्त रहेंगे। उन दिनों ठंड का मौसम होने के कारण लोगों ने मई-जून की गर्मी में होने वाली शादियों को टाल दिया है। आसाढ़ में २२ जून से २७ जून तक चार शुभ मुहूर्त है। २९ जून के बाद चार महीने शादी-ब्याह बंद हो जाएंगे। जब विष्णु भगवान निंद्रा से जागेंगे, तो देवउठनी एकादशी से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।

शादी के लिए ठंड का सीजन प्रीफर कर रहे लोग
श्री जगन्नाथ मंगलम के मैनेजर ने बताया कि गर्मी के कारण इस बार शादी की बुकिंग कम है। लोग ठंड का सीजन प्रीफर कर रहे हैं।शादी के मुहूर्त होने के बावजूद भी लोग बुकिंग कम करा रहे हैं। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रकाश सोंथालिया ने बताया कि मुहूर्त के सापेक्ष होटलों व मैरिज लॉन की बुकिंग अपेक्षाकृत कम है लेकिन शादियां हो रही हैं।

बुकिंग कम होने से बैंड पार्टियों की हालत पतली, डीजे पर जोर
बैंड एवं डिस्को लाइट व्यापार संघ के अध्यक्ष नासीर खान ने बताया कि बैंड व्यवसाय से जुड़े लोगों की हालत बेहद खराब है। शादी के शुभ मुहूर्त होने के बावजूद लोग बुकिंग नहीं करा रहे हैं। डीजे की मांग ज्यादा है। सुप्रीम कोर्ट से रोक लगने के बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। 15 दिनों में सिर्फ चार बुकिंग ही मिली है। ज्येष्ठ महीने में शादियां कम होती हैं। जून में बारिश के कारण लोग बुकिंग नहीं करा रहे हैं।