
प्यार में बहक गई थी इसलिए बिन ब्याही मां बन गई हूं, प्रेमी छोड़कर भाग गया, अब कैसे पालूं ये मासूम
बिलासपुर. बचपन में ही मेरे मा-बाप खत्म हो गए थे। एक एकड़ की जमीन में खेती किसानी कर जीवन यापन कर रही थी कि मुझसे एक गलती हो गई। मै एक लड़के के प्यार में पड़ गई और उस पर विस्वास किया। लेकिन मुझे पता नहीं था कि वो मुझे बीच मझधार में छोड़कर चला जाएगा। अब मैं बिन ब्याही मां हूं और मुझे समाज का सामना भी करना है। मुझे मेरी चिंता नहीं बस चिंता है तो इस बच्चे की इसे कैसे पालूंगी। मै चाहती तो हूं कि इसे किसी को गोद दे दूं लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा है। दबी जुबां से कहे गए ये शब्द हैं एक 21 वर्षीय बिन ब्याही मां के हैं जो जिला अस्पताल में डॉक्टरों को अपनी आपबीती सुना रही थी।
एक सप्ताह तक चला जिला अस्पताल में इलाज:
रायगढ़ क्षेत्र की एक युवती को 14 मई को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। युवती के साथ कोई नहीं था। भर्ती होने के दूसरे दिन युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। मां की हालत ठीक थी लेकिन नवजात कि तबियत बिगडऩे के कारण जिला अस्पताल के एसएनसीयू बार्ड में भर्ती कराया गया था। मां और उसका बच्चा पूरे एक सप्ताह तक जिला अस्पताल में रहे और 20 मई को जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर चले गए।
नवजात को चुराने की कोशिश हुई:
जिला अस्पताल की नर्सों ने बताया कि जिस दिन युवती ने बच्चे को जन्म दिया था उसी दिन युवती का कोई रिलेटिव युवक आया और नवजात को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया। मौका देखकर भागने लगा तो मौजूद नर्सों ने उसे पकड़ लिया। नवजात को युवक से छुड़ाया गया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक युवती का जीजा था। इस मामले ने पूरे अस्पताल प्रबंधन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था कि आखिर एसएनसीयू से सुरक्षित वार्ड में बगैर परमिशन के कोई कैसे नवजात को चुरा सकता है। समय रहते युवक की हरकत पकड़ में आ गई नहीं तो सिविल सर्जन को इस मामले मे जबाब देते नहीं बनता।
सिविल सर्जन अंजान, अस्पताल से कब चली गई युवती:
अस्पताल की नर्सों ने कहा कि बीते दिन ही युवती अपने बच्चे को लेकर घर चली गई है। उसके साथ उसके कुछ रिस्तेदार भी थे। वहीं इस मामले में सिविल सर्जन एसएस भाटिया कहा कहना है कि मुझे अभी जानकारी नहीं है कि युवती की छुट्टी हो गई है कि नहीं मै स्टाफ से पूछता हूं। गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस और अन्य संस्थाएं भी युवती से संपर्क कर रहीं हैं। पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी।
Published on:
22 May 2019, 8:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.