13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी नतीजे से पहले मां महामाया की शरण में विजय बघेल, बोले- पाटन से हार रहे हैं सीएम

CG Election 2023: शुक्रवार को भाजपा सांसद व पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल रतनपुर के महामाया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद भैरव बाबा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

less than 1 minute read
Google source verification
Vijay Baghel in the shelter of Mother Mahamaya Bilaspur News

चुनावी नतीजे से पहले मां महामाया की शरण में विजय बघेल

बिलासपुर। CG Election 2023: शुक्रवार को भाजपा सांसद व पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल रतनपुर के महामाया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद भैरव बाबा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। भाजपा की जीत के दावे के साथ पाटन में खुद के भी जीत के दावा करते हुए कहा कि धरातल में देखा जाए तो भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 3 तारीख को पेटियां खुलेंगी तो सारी चीज स्पष्ट हो जाएंगी।

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे ने इस रूट की 110 ट्रेनों को किया कैंसिल, फटाफट यहां चेक करें सूची

वहीं अमित जोगी के पाटन में स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न पर विजय बघेल ने कहा कि दावेदारी तो कई करते हैं, पर पाटन में असली मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। प्रदेश की माता-बहनों ने भी भाजपा को खुलकर आशीर्वाद दिया है। निराश्रित पेंशन बढ़ाने, शराबबंदी करने जैसे कई झूठे वायदे कांग्रेस ने किए थे। इसलिए प्रदेश की महिलाओं ने भाजपा को बड़ी संख्या में वोट दिया है। महतारी वंदन योजना के चलते भाजपा को प्रदेश की माता-बहनों का आशीर्वाद मिला है। मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में विजय बघेल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगी।

यह भी पढ़े: मुख्य वार्षिक परीक्षा के लिए 4 से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा फॉर्म... विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास अपडेट