29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivah Muhurat 2024: बसंत पंचमी से शुरू हो रहा शादियों का सीजन, खूब बजेंगी शहनाइयां, देखें मुहूर्त की लिस्ट

Basant Panchami 2024: इन दिनों फरवरी माह चल रहा है। विवाह सहित मांगलिक कार्यों के विशेष शुभ माने जाने वाला पर्व बसंत पंचमी 14 फरवरी को रहेगा। यह दिन विवाह कार्यों के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस बार इस महामुहूर्त में शहर में एक हजार से अधिक शादियां होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
basant_panchami_2024.jpg

Vivah Muhurat 2024: इन दिनों फरवरी माह चल रहा है। विवाह सहित मांगलिक कार्यों के विशेष शुभ माने जाने वाला पर्व बसंत पंचमी 14 फरवरी को रहेगा। यह दिन विवाह कार्यों के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस बार इस महामुहूर्त में शहर में एक हजार से अधिक शादियां होने की उम्मीद है। बसंत पंचमी के साथ इस माह में कुल 18 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, जो साल 2024 में सबसे अधिक है। खरीदारी के लिहाज से भी यह माह फलदायी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग मिलाकर 11 दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसमें एक बार गुरु पुष्य योग बनेगा।

जयंती और पुण्यतिथि

11 फरवरी - पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि
24 फरवरी - संत रविदास जयंती, शबरी जयंती
26 फरवरी - वीर सावरकर पुण्यतिथि

गुप्त नवरात्र में होगी साधना और आराधना...

मनोकामना पूर्ति की साधना के लिए विशेष फलदायी गुप्त नवरात्र 10 से 18 फरवरी तक रहेंगे। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए दस महाविद्याओं की साधना करेंगे और शक्तिपीठों में गुप्त अनुष्ठान होंगे। इस दौरान पंचमी तिथि पर 14 फरवरी को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी।

यह भी पढ़े: बिलासपुर की प्राप्ति बनी मिसाल, मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो से कर रही लोगों को इन्फ्लुएंस, जानिए

फरवरी में ग्रह परिवर्तन

मंगल 05 फरवरी से मकर राशि में
शुक्र 11 फरवरी से मकर राशि में
सूर्य 13 फरवरी से कुंभ राशि में

यह व्रत पर्व

06 फरवरी षटतिला एकादशी
07 फरवरी तिल द्वादशी
09 फरवरी मौनी अमावस्या
10 से 18 फरवरी गुप्त नवरात्र
14 फरवरी- बसंत पंचमी
15 फरवरी- शीतला षष्ठी
16 फरवरी- अचला सप्तमी
17 फरवरी- भीमा अष्टमी
18 फरवरी- महानंदा नवमी
20 फरवरी जया एकादशी
21 फरवरी- प्रदोष व्रत
24 फरवरी माघ पूर्णिमा स्नान

गुरु पुष्य योग 22 फरवरी को

फरवरी माह में खरीदारी के लिए कई शुभ योग रहेंगे। खरीदारी के लिए विशेष शुभ गुरु पुष्य का संयोग भी 22 फरवरी को रहेगा। इसी प्रकार पूरे माह में सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग मिलाकर 11 दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेंगेे। पं. राजेंद्र दुबे के अनुसार वाहन खरीदारी के लिए फरवरी में 4, 18, 21, 22 और 29 तारीख का दिन उत्तम रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए 4, 6, 13, 18, 23, और 25 फरवरी को शुभ रहेगा। इसी प्रकार 22 को गुरु पुष्य के संयोग में सभी प्रकार की खरीदारी की जा सकेगी।

पूरे माह गूंजेगी शहनाई

इस समय विवाह के शुभ मुहूर्त चल रहे हैं। साल 2024 के सबसे अधिक लग्न मुहूर्त इसी माह में होंगे। पूरे माह में 18 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे और पूरे महीने शादियां होंगी। 15 मार्च से 16 अप्रैल तक खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे, वहीं मई, जून में भी गुरु शुक्र अस्त होने के कारण लग्न मुहूर्त नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़े: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! रोजगार मेले के जरिए इन 184 पदों पर होगी भर्ती, फटाफट देखें डिटेल्स