CG News: बिलासपुर शहर सरकार के गठन में देरी होती दिख रही है। चुनाव परिणाम घोषित हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो पाई है और न ही स्थान का चयन किया गया है। इस बीच, आज 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिससे बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल सहित अन्य मंत्री व विधायक व्यस्त हो गए है। इस वजह से शपथ ग्रहण समारोह में और देरी होने की संभावना जताई जा रही है।