
बिलासपुर/पेंड्रा. पेंड्रा में रिश्ते को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने सगे देवर पर दुष्कर्म (rape with married woman by brother in law) और उसके बाद लगातार डरा धमकाकर शारीरिक शोषण (sexual harrasment of woman by in laws) किये जाने का गम्भीर आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर महिला के देवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रहने वाली एक युवती का निकाह पेंड्रा क्षेत्र के एक युवक से हुआ था।
शादी के बाद युवती पेंड्रा चली आई। शादी के कुछ दिन बाद एक दिन जब घर वाले और पति कही बाहर गये हुये थे तभी मौका देखकर महिला के छोटे देवर मुस्तकिम खान ने महिला के साथ बल पूर्वक दुष्कर्म किया (rape victim experience) । महिला की माने तो उसने लोक-लाज के कारण घटना की जानकारी किसी को नही दी। उसके बाद लगातार मौका देखकर उसका देवर उसके साथ दुष्कर्म करता। यहां तक की अगर वो अपने मायके जाती को आरोपी देवर भी उसके साथ जाता। मोबाइल तक आरोपी ने महिला से छीन लिया था की मामले की जानकारी वो किसी को ना दे सके और उसके इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की भी धमकी महिला को दे रखी थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला ने काफी साहस के बाद मायके वालो को मामले की जानकारी दी और उसके बाद थाने पहुचकर लिखित शिकायत की है। पुलिस ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल महिला की शिकायत पर मुस्तकिम खान के खिलाफ 376 506 का अपराध (rape victim news in india) दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गयी है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर लिये जाने की बात कह रही है।
Updated on:
09 Jul 2019 05:44 pm
Published on:
09 Jul 2019 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
