25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शंख बजाने से संवरती सेहत

शंख बजाने का चलन पुराना है। ताजा शोध बताते हैं कि शंख बजाने से अच्छी सेहत भी पाई जा सकती है।
2 min read
Google source verification
शंख बजाने से संवरती सेहत

शंख बजाने का चलन पुराना है। ताजा शोध बताते हैं कि शंख बजाने से अच्छी सेहत भी पाई जा सकती है। शोधों के अनुसार रोजाना शंख बजाने से त्वचा और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां नहीं के बराबर होती हैं। शंख बजाने के एक नहीं कई फायदे हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ खास फायदों के बारे में..

शंख बजाने से संवरती सेहत

कई तरह से पहुंचाता है फायदा - वास्तु विशेषज्ञ हैं कि घर में शंख रखने से नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। इसी तरह के कई फायदे सीधे तौर पर हमारे शरीर से भी जुड़े हैं। शंख बजाने से फेफड़े, पेट का निचला हिस्सा, चेस्ट और गर्दन की मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है।

शंख बजाने से संवरती सेहत

अगर सांस का रोगी नियमित रूप से शंख बजाता है तो उसे काफी हद तक इस समस्या में राहत मिल सकती है।

शंख बजाने से संवरती सेहत

बढ़ती है चेहरे की कांति- इसके अलावा चेहरे पर चमक आने के साथ और रेस्पिरेटरी सिस्टम में सुधार आता है। साथ ही मेमोरी पावर भी बढ़ती है। शंख में फास्फोरस, कैल्शियम और गंधक जैसे खनिज तत्व मौजूद होते हैं। इसमें रखे पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। रात में शंख में पानी भरकर रख दें और सुबह उठकर इस पानी से स्किन पर मसाज करने से रैशेज, एलर्जी, सफेद दाग जैसी स्किन समस्या भी ठीक हो जाती है।