28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना रोगियों को हो सकती है थायराइड की समस्या

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए रोगियों को एक सूजन संबंधी थायरॉयड बीमारी 'सबस्यूट थायरॉयडिटिस' हो सकती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

May 22, 2020

कोरोना रोगियों को हो सकती है थायराइड की समस्या

Corona patients may have thyroid problems

लंदन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए रोगियों को एक सूजन संबंधी थायरॉयड बीमारी 'सबस्यूट थायरॉयडिटिस' हो सकती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि सबस्यूट थायरॉयडिटिस एक सूजन थायरॉयड रोग है। इसकी विशेषता है कि इसके चलते गर्दन में दर्द होता है और यह आमतौर पर एक अपर रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट संक्रमण के चलते होता है।

द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक नए मामले के अध्ययन के अनुसार, यह एक वायरल संक्रमण या एक पोस्ट-वायरल इंफ्लेमेटरी रिएक्शन के कारण हो सकता है, और कई वायरस ऐसे हैं, जो रोग से जुड़े हुए हैं।

गंभीर श्वसन लक्षणों के साथ सार्स-कोव-2 (कोविड-19) एक महामारी के रूप में उभरा है और इसमें अन्य अंग शामिल हो सकते हैं। कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 50 लाख से अधिक हो चुका है।

इटली के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ पीसा के शोधकर्ता फ्रांसेस्को लैट्रॉफ ने कहा, "हमने सार्स-कोव-2 संक्रमण के बाद सबस्यूट थायरॉयडिटिस के पहले मामले की सूचना दी । चिकित्सकों को कोविड-19 से संबंधित इस अतिरिक्त संभावना के बारे में सतर्क किया जाना चाहिए।"

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।