30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी नींद चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीके

भरपूर और टेंशन फ्री नींद (tension free sleep) के लिए फूल (flower) बढिय़ा विकल्प हैं। सुगंध से भरे फूल अनिद्रा के साथ आपके चढ़ते-उतरते ब्लड प्रेशर (blood pressure), बैचेनी और गुस्से को भी संभाल सकते हैं। जब भी आपको नींद न आए, इन तीन फूलों में से कोई एक जरूर आजमाएं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 26 May 2021, 9:44 PM IST

Sleep

Sleep

भरपूर और टेंशन फ्री नींद (tension free sleep) के लिए फूल (flower) बढिय़ा विकल्प हैं। सुगंध से भरे फूल अनिद्रा के साथ आपके चढ़ते-उतरते ब्लड प्रेशर (blood pressure), बैचेनी और गुस्से को भी संभाल सकते हैं। जब भी आपको नींद न आए, इन तीन फूलों में से कोई एक जरूर आजमाएं।

मोगरा आपको गहरी नींद सुला सकता है। इसकी पंखुडिय़ों में पाया जाने वाला इसेंशियल ऑइल मदहोश करने की शक्ति रखता है। कई देशों में इसकी चाय पीते हैं। इसमें तनावहारी गुण होते हैं। प्रयोग के लिए इसे बैड पर फैलाएं या किसी पॉट में पानी भरकर रखें।

गंंधराज में गुस्से और बैचेनी को दूर करने के गुण हंै। यह मन शांत रखता है। यह गहरी नींद के लिए प्रभावी है। इसे गुलदान में रखें।

लैवेंडर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए खुशबूदार विकल्प है। महिलाओं पर हुए शोध में लैवेंडर को अनिद्रा दूर करने में प्रभावी पाया गया है। इसके प्रभाव से कीड़े भी दूर रहते हैं। इसमें एंजियोलाइटिक या बैचेनी दूर करने वाले गुण होते हैं। पश्चिमी देशों में लोग अच्छी नींद के लिए लैवेंडर के फूल और बीजों को तकियों में भरकर भी रखते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।