23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Body & Soul / अनार से रक्त की पूर्ति, सेब से घटता तनाव, जानिए और फलों के चमत्कारिक गुण

अनार से रक्त की पूर्ति, सेब से घटता तनाव, जानिए और फलों के चमत्कारिक गुण

हैल्दी फूड : फल इम्युनिटी बढ़ाकर हड्डियों-मांसपेशियों को देते ताकत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 3 Dec 2017, 1:25 PM IST

famous fruit market in india

famous fruit market in india

सामान्य डाइट की तरह फलों में अपनी एक अलग खूबी और गुण होते हैं। हर फल को रोग विशेष के उपचार के रूप में खाया जाता है। जानेंं, ऐसे ही फलों के बारे में जो शारीरिक-मानसिक समस्याओं में फायदेमंद हैं।

अनानास
मैंगनीज, विटामिन व एंटीऑक्टिडेंट्स से युक्त अनानास पाचनक्रिया को आसान बनाता है। इससे इम्युनिटी बढक़र हड्डियोंं को ताकत मिलती है।

अंगूर
पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन-सी होने के कारण अंगूर खाने से अस्थमा, माइग्रेन और किडनी संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।

सेब
इसमें मौजूद प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों से बचाते हैं। यह पेट से जुड़े रोगों में खासकर फायदा पहुंचाता है।

अनार

रक्तविकारों के अलावा कैंसर से बचाव करने में अनार के दानें सहायक होते हैं। इसके तत्त्व रक्त को शुद्ध करने का काम करते हैं।

केला

पोटेशियम होने के कारण यह हृदय रोगों से बचाता है। रोज एक गिलास दूध के साथ 2 केले खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

आम
फायबर और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होने के कारण फलों का राजा कहा जाता है आम। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा यह शरीर के तापमान को सही बनाए रखता है। इसे नियमित खाने से तनाव नहीं रहता।

कीवी
विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होने के कारण कीवी शरीर में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम करती है। रक्त की पूर्ति करने में भी यह उपयोगी है। इसमें डायट्री फाइबर होता है जो भूख बढ़ाने में मददगार है।

पपीता
कमजोर कोशिकाओं को ताकत देने का काम करते हैं पपीते के गुण। साथ ही जो लोग वजन घटाने में लगे होते हैं वे यदि रोजाना 100 ग्राम पपीता खाने से लाभ होगा। लिवर को सेहतमंद रखने के लिए इसे खा सकते हैं।

खट्टे फल
अगर आप अस्वस्थ हैं तो संतरे या मौसमी जैसे फल फायदेमंद रहते हैं। विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे तत्त्वों से युक्त ये फल रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाते हैं।

चीकू
डायट्री फाइबर ज्यादा होने के कारण चीकू शरीर में पोषक तत्त्वों और पानी की कमी को दूर करता है। इसके तत्त्व त्वचा पर चमक लाते हैं।

तरबूज
90 फीसदी पानी होने के कारण यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है। इसमें विटामिन-सी और कॉपर होता है जिससे विभिन्न अंगों के ऊतकों की मरम्मत होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।