30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: पत्तागोभी खाने के हैं बहुत से लाभ, पेशाब संबंधी समस्याओं में भी है फायदेमंद

Health News: पत्तागोभी सलाद के अलावा सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो हमें निरोगी बनाते हैं। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Aug 2021, 11:26 PM IST

health news

Health News: इसका रोजाना रस पीने से पेट के घावों यानी पेप्टिक अल्सर में लाभ होता है और पेशाब संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। पत्तागोभी सलाद के अलावा सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल की जाती है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो हमें निरोगी बनाते हैं। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

कब्ज से छुटकारा

पत्तागोभी में मौजूद कुछ सूक्ष्म तत्व शरीर में पाए जाने वाले विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर की चयापचय क्रिया यानी मेटाबॉलिज्म को नियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ताजा पत्तागोभी को बारीक काटकर उसमें नमक, कालीमिर्च और नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह के समय खाली पेट खाने से 2-4 सप्ताह में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए भोजन में शामिल करें बथुआ, यहां जानें इसके औषधीय गुण

पेट के लिए उपयोगी

ताजा पत्तागोभी के रस में विटामिन यू नामक एक ऐसा दुर्लभ विटामिन पाया जाता है, जो काफी असरदार अल्सर प्रतिरोधी पदार्थ है। पत्तागोभी का रस पीने से पेप्टिक अल्सर यानी पेट के घाव ठीक हो जाते हैं। विटामिन यू का यू अक्षर लैटिन भाषा के शब्द यूलस से लिया गया है जिसका अर्थ अल्सर होता है। नियमित रूप से रोजाना सुबह-शाम एक-एक कप ताजा पत्तागोभी का रस पीने से अल्सर की बीमारी में आराम मिलता है।

Read More: डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान से घरेलु उपाय

पेशाब संबंधी तकलीफें

पत्तागोभी में खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मूत्र प्रणाली पर नियंत्रण रखने में सहायक होता है। इसलिए रुक-रुक कर पेशाब आने की शिकायत में पत्तागोभी का आधा कप रस पीने से आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।