30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mental Health Tips: मन में उठ रहे सवालों के जवाब यहां पढ़े

आपको जो दिक्कत हो रही है, उसकी एक बड़ी वजह हमारा ही समाज है, जहां इस तरह प्रेम को सहज नहीं लिया जाता और न ही स्वीकार किया जाता है। दूसरी वजह है खुद में आत्मविश्वास नहीं होना और तीसरा हम ना नहीं सुनना चाहते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 10 Feb 2024, 4:24 PM IST

mental-health-tips.jpg

How to keep youself positive and happy mental health tips

मेरी एक लड़की से अच्छी दोस्ती है। मैं उससे प्यार करता हूं, पर उसके सामने यह बात कहने से डरता हूं। पता नहीं क्यों अपने प्रेम का इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं। - एक पाठक

आपको जो दिक्कत हो रही है, उसकी एक बड़ी वजह हमारा ही समाज है, जहां इस तरह प्रेम को सहज नहीं लिया जाता और न ही स्वीकार किया जाता है। दूसरी वजह है खुद में आत्मविश्वास नहीं होना और तीसरा हम ना नहीं सुनना चाहते। इसलिए अगर आप अपने प्रेम के प्रति ईमानदार हैं, तो जिसे आप पसंद करते हैं, उनके सामने बेझिझक अपनी बात कहें और साथ ही यह भी कहें कि उनके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। अगर वह भी आपको पसंद करती होंगी, तो आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा और नहीं तो दोस्ती बनी रहेगी।

जब भी कोई महीना गुजर जाता है। मैं बड़ा परेशान हो जाता हूं। जनवरी बीत गई, फरवरी आ गई। मुझे ऐसा लगता है कि समय निकलता जा रहा है। जिंदगी बहुत तेजी से भाग रही है। मैं उदास हो जाता हूं। यही सोचता रहता हूं कि कैसे समय निकल जाता है और हमें पता नहीं चलता-एक पाठक

जिंदगी और समय तो गुजरता ही है। आप इस समस्या से बाहर आ सकते हैं अगर आप खुद को थोड़ा वक्त दें। कभी यात्रा पर निकल जाएं। प्रकृति के बीच खुशनुमा पल बिताएं। इससे सुकून मिलेगा और लगेगा कि आप जिंदगी जी रहे हैं। तब आपको जिंदगी भागती हुई नहीं लगेगी। दरअसल हम जब ज्यादा व्यस्त होते हैं, तब ऐसा लगता है कि पता नहीं कब महीना निकला और कब साल।

मैं एक कामकाजी महिला हूं। मेरी समस्या यह है कि मैं अपनी समस्याओं और दिल की बात किसी से नहीं कहती। मुझे लगता है कि किसी से कुछ शेयर करना बेकार है। ऐसे में मन पर बोझ बना रहता है। कृपया मार्गदर्शन करें - एक पाठक

मन को हल्का रखना बेहद जरूरी है। अगर आप किसी से शेयर नहीं करना चाहती हैं, तो खुद से शेयर कर लें। आप मिरर थैरेपी का सहारा लें। आईने के सामने बैठें और खुद से बात करें। इससे आप रिलेक्स होंगी। सभी भावनाएं बाहर होंगी। इसके अलावा कई और उपाय हैं। जैसे कि आप नियमित रूप से डायरी लिखें। आपकी मन की बातें पन्नों पर आ जाएंगी तो तनावमुक्त हो सकेंगी। अपने किसी ऐसे दोस्त से अपनी बातें शेयर करें, जो आपकी बातें खुद तक रखे और आपको सही सलाह भी दे। ऐसा करने से इंसान खुद को हल्का महसूस करता है। फिर भी आपको ज्यादा समस्या हो, तो किसी मनोचिकित्सक से परामर्श लेने से न हिचकिचाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।