20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहो ना प्यार है को हुए 21 साल, फिल्म आते ही ऋतिक को मिले थे 30 हजार मैरिज प्रपोजल

कहो ना प्यार है को हुए 21 साल, फिल्म आते ही ऋतिक को मिले थे 30 हजार मैरिज प्रपोजल
less than 1 minute read
Google source verification
कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है

बालीवुड अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है को 14 जनवरी को 21 साल हो गए हैं। इसी फिल्म से अभिनेता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म ने ऐसा तहलका मचाया की एक और जहां हजारों लड़कियां ऋतिक को अपना दिल दे बैठी थी, वही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

आपको बता दें कि फिल्म कहो ना प्यार है अपनी सफलता का 21 वां साल मना रही है। इस फिल्म के माध्यम से रितिक रोशन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में अमीषा पटेल थी। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को जमकर पसंद आई थी। इस फिल्म में रितिक रोशन के डांस और उनकी अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालात यह थे कि फिल्म रिलीज होने के बाद रितिक रोशन को करीब 30 हजार लड़कियों के मैरिज प्रपोजल आए थे।

जानकारी के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन यूं तो सालों से काम कर रहे थे, लेकिन उनको अपने कैरियर का पहला फिल्मफेयर अवार्ड भी इसी फिल्म के लिए मिला था। वहीं इस फिल्म ने करीब 102 अवार्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग कहो ना प्यार है आज भी लोगों को पसंद आता है। रितिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे इकलौते कलाकार हैं। जिन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट एक्टर और बेस्ट डेब्यू मेल दोनों अवार्ड एक साथ मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग