26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजित पवार के मौत के 29 दिन बाद, सुनेत्रा पवार से मिलकर नाना पाटेकर का छलका दर्द

Nana Patekar On Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन के 29 दिन बाद, जब नाना पाटेकर सुनेत्रा पवार से मिले, तो उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

3 min read
Google source verification
अजित पवार के मौत के 29 दिन बाद, सुनेत्रा पवार से मिलकर नाना पाटेकर का छलका दर्दअजित पवार के मौत के 29 दिन बाद, सुनेत्रा पवार से मिलकर नाना पाटेकर का छलका दर्द

अजित पवार संग नाना पाटेकर (सोर्स: X)

Nana Patekar On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार और 4 अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में मौत हो गई, जिससे पूरे पॉलिटिकल और सोशल सर्कल में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें, इस हादसे के कुछ हफ्तो के बाद, जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके परिवार से मिलने पहुंचे।

परिवार से मिलने के दौरान नाना ने पवार के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात की और इस दुखद घटना को बहुत पर्सनल बताया और इमोशनल नजर आए। साथ ही, परिवारजनों और खासकर सुनेत्रा पवार को हो रहे दुख के बारे में बात करते हुए, नाना ने कहा कि ऐसा दर्द बाहर के लोग पूरी तरह से शेयर नहीं कर सकते।

दुख झेल रही हैं, उसे कोई और शेयर नहीं कर सकता

ANI के बातचीत में नाना ने कहा, "वो जो दुख झेल रही हैं, उसे कोई और शेयर नहीं कर सकता। हम भी दुखी हैं, लेकिन उनका दर्द पहाड़ जैसा है, उन्हें इसे सहना होगा। इस नुकसान के साथ-साथ, डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर उनकी जो जिम्मेदारियां थीं, उन्हें भी अब उन्हें संभालना होगा। इसमें काफी समय लगेगा।" नाना पाटेकर ने आगे कहा, "आज आप जो भी सवाल पूछ रहे हैं, आपको लगता है कि मैं सब कुछ जानने वाला इंसान हूं। मैं तो बस एक आम इंसान हूं।" जांच का जिक्र करते हुए नाना ने कहा, "चीफ मिनिस्टर ने कहा है कि ब्लैक बॉक्स मिल गया है। उन्हें सच पता चल जाएगा।"

इतना ही नहीं, नाना ने अजित पवार के साथ अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को भी याद किया और इमोशनल होते हुए बताया, 'मैं दादा को तब से जानता हूं जब वो 19 या 20 साल के थे। उन्होंने तब पार्टी वर्कर के तौर पर काम करना शुरू किया था और आज, जब कोई बड़ा बन जाता है, तो कई लोग दावा करते हैं कि वे उन्हें जानते थे, लेकिन अब वो यहां नहीं हैं, इसलिए ऐसी बातें कहने का कोई मतलब नहीं है। जो मायने रखता है वह उनका अविश्वसनीय सफर है, उनकी शुरुआत से लेकर इतने बड़े पद तक पहुंचने तक। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगा। वो मेरे बहुत प्यारे दोस्त थे, मेरे लिए छोटे भाई जैसे थे।'

क्रैश के हालात को लेकर अफवाहें जारी

बता दें, क्रैश के हालात को लेकर अफवाहें जारी रहने के बीच में नाना ने भरोसा जताया कि आखिरकार सब कुछ साफ हो जाएगा। "सवाल उठाए जा रहे हैं और जवाब जरूर मिलेंगे। पवार परिवार जो करना चाहता है वो उनका अंदरूनी मामला है। मैं उनके दुख में उनके साथ हूं।"

एक्टर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पुणे के पास डोंजे में पाटेकर परिवार के साथ उनके फार्महाउस में समय बिताते हुए अजित पवार की कुछ रेयर और अनदेखी फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में पवार के दौरे के दौरान प्राइवेट मोमेंट भी कैद हैं। इन फोटोज के साथ एक नोट में, मल्हार ने लिखा, 'माननीय अजीत दादा पवार साहेब का जाना हमारे लिए एक निजी नुकसान है। वो हमारे लिए परिवार हैं और जिंदगी भर रहेंगे। उनके साथ कभी न भूलने वाली यादें हैं और इसलिए ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।"

अप्रूव्ड प्रोसीजर का कई बार पालन नहीं किया गया

हादसे से जुड़े एक अहम घटनाक्रम में, एविएशन सेफ्टी रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने VSR वेंचर्स के 4 एयरक्राफ्ट को उड़ान भरने से रोक दिया है, ये वही चार्टर कंपनी है जिसका लियरजेट 45 क्रैश में शामिल था, जिसमें DGCA ने अपने एक बयान में कहा, "मल्टी-डिसिप्लिनरी ऑडिट टीम ने देखा कि ऑर्गनाइजेशन में एयरवर्थनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन के एरिया में अप्रूव्ड प्रोसीजर का कई बार पालन नहीं किया गया। पालन न करने और मेंटेनेंस प्रोसीजर में कमियों को देखते हुए, ये तय किया गया है कि VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV, और VT-TRI रजिस्ट्रेशन वाले Learjet 40/45 एयरक्राफ्ट को तुरंत ग्राउंडिंग करके सुधार के उपाय शुरू किए जाएं, जब तक कि एयरवर्थनेस स्टैंडर्ड ठीक नहीं हो जाते।"