
मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में मेल-फीमेल एक्टर्स को मिलने वाली फीस के अंतर को लेकर काफी डिबेट होती रही है। देखने में आता है कि अन्य फील्ड्स की तरह एंटरटेनमेंट जगत में भी एक्ट्रेसेस को एक्टर्स के मुकाबले बेहद कम मेहनताना मिलता है। हालांकि कुछ मौके ऐसे भी आए हैं जब फीमेल स्टार्स को मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस मिली है। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेसेस को एक्टर्स से ज्यादा फीस मिली—
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने भी एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड क्वीन भी कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' के लिए 24 करोड़ रुपए फीस देने की चर्चा है। हालांकि बाद में निर्माताओं के सूत्र ने बताया कि उन्हें 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें मूवी के बजट के हिसाब से भी करीब इतना ही अमाउंट दिया जाएगा। फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के लिए भी उन्हें एक्टर राजकुमार राव से ज्यादा फीस दी गई थी। कंगना को 'रंगून' के लिए भी शाहिद कपूर से ज्यादा मेहनताना दिया गया।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अलग-अलग किरदार निभाकर वाहवाही लूटी है। बताया जाता है कि 'राजी' फिल्म के लिए आलिया को 10 करोड़ रुपए फीस दी गई, जबकि राजकुमार राव को 3 से 4 करोड़ रुपए दिए गए। आलिया को हाल ही फिल्म 'आरआरआर' के लिए भी तगड़ी फीस दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें रोजाना के 50 लाख रुपए अदा किए गए।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। एक के बाद एक हिट फिल्में देने के चलते उनकी स्टार वैल्यू में भी इजाफा होता आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पद्मावत' फिल्म के लिए उन्हें अभिनेता रणवीर सिंह से ज्यादा मेहनताना मिला था। जहां रणवीर को 7 से 8 करोड़ रुपए फीस मिली, वहीं दीपिका को 12 करोड़ रुपए दिए गए। एक बार अमिताभ बच्चन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनको 'पीकू' फिल्म में दीपिका से कम मेहनताना दिया गया था।
करीना कपूर खान
हाल ही करीना कपूर एक पौराणिक कहानी पर आधारित मूवी में रोल के लिए फीस बढ़ाने के लिए चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने इस फिल्म में सीता के रोल के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 12 करोड़ कर दी थी। हालांकि बाद में मेकर्स ने कहा कि उन्हें ये रोल दिया ही नहीं गया। खैर, 'वीरे दी वेडिंग' में रोल के लिए करीना को उनके सभी को—स्टार्स से ज्यादा फीस दी गई। इसमें सुमित व्यास को करीब 80 लाख रुपए दिए गए थे जबकि करीना को 7 करोड़ बतौर फीस मिले। कहा जाता है कि 'की एंड का' में भी करीना को अर्जुन कपूर से ज्यादा फीस मिली थी।
श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपनी हर नई मूवी में अपने आप को प्रूव कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। बताया जाता है कि श्रद्धा को 'स्त्री' मूवी में रोल के लिए 7 करोड़ रुपए फीस दी गई। वहीं, राजकुमार राव को 6 करोड़ का भुगतान हुआ। माना जाता है कि फिल्म 'छिछोरे' में एक्ट्रेस को सुशांत सिंह राजपूत से ज्यादा फीस दी गई।
Published on:
03 Aug 2021 07:24 pm
