6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने खूबसूरती के चक्कर में सर्जरी करा बिगाड़ लिया चेहरा, 2 का कॅरियर हुआ बर्बाद

खूबसूरत दिखने के बजाय सर्जरी से उनका चेहरा और ज्यादा बिगड़ गया।
2 min read
Google source verification
Surgery goes fail

Surgery goes fail

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो कि खूबसूरती की मिसाल कही जाती हैं लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों की सर्जरी फेल हो गई और खूबसूरत दिखने के बजाय सर्जरी से उनका चेहरा और ज्यादा बिगड़ गया। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में।

आयशा टाकिया:
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2005 में फिल्म 'सोचा ना था' से अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत की। उन्होंने साल 2009 में सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में भी काम किया। बाद में इन्होंने अपनी नाक और होंठ की सर्जरी कराई और अपना खूबसूरत चेहरा बिगाड़ लिया।

श्रीदेवी:
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने बॉलीवुड को बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने लिप सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उनका चेहरा बहुत बदल गया। हालांकि उन्होंने कभी सर्जरी कराने की बात नहीं मानी।

कोएना मित्रा:
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार कोएना मित्रा ने अपनी नाक की कर्जरी कराई। उनकी यह सर्जरी बिगड़ गई और दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया। उनका कॅरियर इसी वजह से बर्बाद हुआ।

गौहर खान:
अभिनेत्री गौहर खान ने भी लिप सर्जरी करवाई थी। उनकी सर्जरी भी ठीक नहीं रही। इस सर्जरी से वो इतनी दुखी थीं कि उन्‍होंने रियलिटी टीवी शो 'खान सिस्‍टर्स' की शूटिंग भी रद्द कर दी थी।

राखी सावंत:
बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने तो खुद पर कई प्रयोग किए हैं। उन्होंने ब्रेस्‍ट सर्जरी से लेकर अपनी जॉ लाइन तक की सर्जरी कराई है। हालांकि इस चीज का कोई फर्क नहीं पड़ा बल्कि उनका चेहरे की खूबसूरती कम हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग